फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक ने जाहलमा पुल के कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन
लाहौल के जाहलमा नाला में पुल निर्माण कार्य के निरिक्षण के लिए पहुंची विधायक अनुराधा राणा ।-संवा
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाला में निर्माणाधीन पुल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण को गति देने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। विधायक अनुराधा राणा ने मंगलवार को जाहलमा नाला में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने जोबरंग पुल तथा प्रस्तावित लिंगर-राशेल वैकल्पिक सड़क का जायजा लिया और संबंधित विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिंगर-राशेल वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए वैकल्पिक पुल के निर्माण की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए बीआरओ और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र कार्य आरंभ करने को कहा गया है। कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें