फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग, बूथ सशक्तीकरण पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा जिला लाहौल-स्पीति की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरापा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी अखिलेश कपूर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भीमसेन आदि ने भाग लिया। इसमें स्पीति मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में आगामी 5 और 6 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग, बूथ सशक्तीकरण अभियान, संगठन विस्तार, मंडल एवं प्रकोष्ठ स्तर पर समितियों के गठन को लेकर चर्चा की गई। सुरेश शर्मा और भीमसेन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों, पौधरोपण अभियान आदि गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों और स्पीति प्रवास की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें