फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी महाविद्यालय में मेधावियों को मिला सम्मान

Sun, 26 Mar 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। महाविद्यालय में सालभर की शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। समारोह में कुल्लवी नाटी, भंगड़ा एवं लाहौली नाटी प्रमुख रही। संगीत विभाग की छात्राओं ने सितार पर लोकधुन बजाकर सभी का मन मोह लिया। ग्राम पंचायत त्रिलोक नाथ के प्रधान दिनेश कुमार समारोह में बतौर मुख्यातिथि रहे।
प्रधानाचार्य अनीता ने मुख्यातिथि का परंपरानुसार स्वागत किया। इसके उपरांत महाविद्यालय की गतिविधियों का ब्यौरा पेश किया। उधर, मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें शांति देवी, रजनी, शीतल, आरती, मनीषा शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें