फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कतरूसी नारायण और क्षेत्रपाल थान देवता का हुआ मिलन

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी में सलाहरा उत्सव के दौरान निकलते देवता क्षेत्रपाल की धूप देने की परंपरा का निव
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर लगवैली के भुट्टी गांव में वीरवार को सलाहरा मेला मनाया गया। देवता कतरूसी नारायण और देवता क्षेत्रपाल थान के सम्मान में आयोजित मेले में देव मिलन हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मेले की शुरुआत सुबह देव विधि के साथ हुई।
विज्ञापन

देवता थान के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि वड़ीधार नामक स्थान से देव प्रक्रिया पूरी करने के बाद ग्रामीण पूजा सामग्री लेकर जौ के खेतों में पहुंचे। यहां भूमि पूजन के उपरांत दरांती से जौ की पहली कटाई की गई। परंपरा के अनुसार लोग जौ की पांच या सात बालियां अपने घर ले जाकर मुख्य द्वार पर स्थापित करते हैं और घर में बने भोजन का भोग लगाते हैं। कतरूसी नारायण के कारदार रूम सिंह नेगी ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इस अवसर पर देवता अपने श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
इस मौके पर ईगल युवा मंडल भुट्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल के अध्यक्ष मोहित ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष लोग इस मेले का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कार्यक्रम में ब्राह्मण पंचायत की पूर्व प्रधान बंतू देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें