फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से चोरी हुई कार नेरचौक से बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के वोल्वो बस स्टैंड से नौ अप्रैल को चोरी हुई कार पुलिस ने बरामद कर ली है। मनाली पुलिस की टीम ने बुधवार देर शाम को नेरचौक से कार को बरामद किया। इस मामले में मंडी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना मनाली में चांदनी ठाकुर निवासी वशिष्ठ, डाकघर बाहंग, तहसील मनाली के शिकायत पत्र पर वाहन चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता महिला के पति ने अपनी कार (एचपी-02के-2427) को वोल्वो बस स्टैंड मनाली में पार्क किया था। इसके पश्चात वह अपने कार्य के लिए बस स्टैंड के अंदर गया। करीब 9:30 बजे लौटने पर वाहन मौके पर नहीं मिला।
शिकायतकर्ता एवं उसके पति ने अपने स्तर पर वाहन की व्यापक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर चोरीशुदा वाहन को नैरचौक जिला मंडी से बरामद किया। इस संबंध में आरोपी प्रकाश (25) पुत्र श्याम लाल, निवासी गांव छोल, डाकघर नांडी, तहसील चच्योट, जिला मंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें