फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फनौटी में हुआ देव तराली नाग और नारायण का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवता तराली नाग रविवार देर शाम को फनौटी गांव पहुंच गए हैं। यहां पर देवता तराली नाग का स्थानीय देवता सत्य नारायण से भव्य देव मिलन हुआ है। इस दौरान गांव की महिलाओं ने धूपबत्ती जलाकर देवता का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान देवता के देउली में आए बनाला, दपांदा, झाकडूपानी, दानधार, धार, फनौटी के लोगों ने दोनों देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद देवता नाग और नारायण ने देवनृत्य किया।
नाग देवता के साथ आए सैकड़ों देवलुओं ने मंदिर परिसर में नाटी डाली। बता दें कि देवता तराली नाग एक हफ्ते तक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान देवता फनौटी, बनाला और लोट गांव का भी दौरा कर लोगों को आशीर्वाद देंगे। देवलू महेंद्र कायथ, कुमार सिंह और खेम राज ने कहा कि देवता नाग रघुपुर दौरे में फनौटी गांव पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें