फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश के बीच निकली नरसिंह भगवान की अंतिम जलेब

Wed, 08 Oct 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन  मौहल्ला उत्सव में भगवान रघुनाथ के अस्थाई ​शिविर में पहुंचे देवता
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव में मंगलवार को बारिश के बीच नरसिंह भगवान की अंतिम जलेब निकली। मौहल्ला समाप्त होने के बाद निकली जलेब में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। आठ देवताओं ने अपने देवलुओं के साथ भव्य जलेब की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

हालांकि बीते सोमवार को बारिश के चलते जलेब नहीं निकल पाई थी। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा।
शाम करीब 5:00 बजे राजा की चानणी से जलेब का सिलसिला शुरू हुआ। जलेब में सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी चली। बीच में राजा की पालकी और दोनों तरफ देवताओं के रथों ने जलेब की शोभा बढ़ाई। अस्पताल वाली सड़क से कॉलेज चौक, सर्कुलर रोड, ढालपुर चौक होते हुए जलेब वापस राजा की चानणी के पास समाप्त हुई। बारिश के बीच जलेब में नाचते-गाते देवलुओं का नजारा बेहद आकर्षक रहा।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद देवलुओं में उत्साह में कमी देखने को नहीं मिली। गौर रहे कि दशहरा में पांच दिन जलेब निकलती है। मंगलवार को अंतिम जलेब निकली है। दशहरा में आए हुए श्रद्धालु राम लाल और मनोहर ठाकुर ने कहा कि शाम के समय होने वाली जलेब दशहरा में आकर्षण का केंद्र रहती है। दशहरा में आए हुए पर्यटकों ने भी जलेब का आनंद उठाया।
वहीं, भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव के छठे दिन जलेब की परंपरा का निर्वहन किया गया। बुधवार को लंका दहन के साथ दशहरा उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें