फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलबा गिरने से एक घंटा अवरुद्ध रही कुल्लू-लग वैली सड़क

Fri, 20 Feb 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी भुट्टि गांव के समीप पहाड़ी से मलबा को हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। लग घाटी क्षेत्र के भुट्टी बस स्टॉप के समीप सुबह करीब 11 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने के कारण सड़क बाधित हो गई। मलबा गिरने से सड़क करीब एक घंटे बंद रही और कुल्लू-लगघाटी का संपर्क कट गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुरेंद्र और नारायण ने बताया कि भुट्टी बस स्टॉप के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा वाहन या राहगीर मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विवेक गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें