फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मान चंद मनाली और देवराज कुल्लू मंडल के अध्यक्ष बनाए

Fri, 20 Feb 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। ऐसे में अब जिला कुल्लू भाजपा के विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला कुल्लू भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश गौतम ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद सभी मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि मनाली भाजपा मंडल से मान चंद, नग्गर मंडल से चूड़ामणि, कुल्लू मंडल से देव राज, भुंतर मंडल से आशु और पार्वती मंडल से ओम प्रकाश की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बंजार से विनीत कुमार, सैंज से कुंदन कारदार, मंगलौर से हीरा लाल, आनी से राजेश चौहान, दलाश से मोहर सिंह और निरमंड से हीरा लाल राणा की नियुक्ति की गई है। गौतम ने बताया कि अब सभी मंडलों के अध्यक्ष जल्द अपनी कार्यकारिणी का भी विस्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें