मनाली के प्रीणी में रेस्टोरेंट द माउंटेन स्टोरी के शुभांरभ मौके पर भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कं
मुंबईया स्टाइल में छिक्का में परोसी जाएगी कटिंग चाय
सिड्डू और धाम में होगी हिमाचली पकवानों की महक
संजय भारद्वाज
मनाली (कुल्लू)। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के प्रीणी में बने घर के पड़ोस में कंगना रनौत का रेस्टोरेंट अपने आप में लाजवाब है। रेस्टोरेंट हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाने के साथ मायानगरी की छाप देखने को मिल रही है। स्वागत कक्ष को हिमाचल में बनने वाले पट्टू, टोपी और पारंपरिक वस्तुओं से सजाया गया है।
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का रेस्टोरेंट शुक्रवार को शुरू हो गया। रेस्टोरेंट में बैठने को बनाई कुर्सियों में हिमाचल की हस्तकला का प्रदर्शन किया गया है। 360 डिग्री में बर्फ से ढकी पहाड़ियों से प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने के साथ मुंबईया स्टाइल में शूटिंग कटिंग चाय का जायका मायानगरी का अहसास दिलवाएगा। कुल्लू का सिड्डू, लाल चावल यहां के पुरातन व्यंजनों से रूबरू करवाएंगे। नेशनल हाइवे के साथ बने रेस्टोरेंट के स्वागत कक्षा में हिमाचली अंदाज में कर्मचारी विनम्रता के साथ स्वागत करेंगे।
प्रवेश करते ही फूलों से सुसज्जित किल्टे, हिमाचली शाल व पट्टू हिमाचल की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाएंगे। रेस्टोरेंट का भवन को भी काठकुणी लुक देने का प्रयास किया गया है। कंगना ने कहा कि हिमाचली संस्कृति, खान-पान को प्रमोट करना उनका मकसद है। कोई भी यहां आकर प्रकृति कि गोद में पढ़ सकता है, पेंटिंग बना सकता है।