फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम की बेरुखी ने रोका हरियाली रोपने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मौसम की बेरुखी के चलते जंगलों में हरियाली रोपने का काम भी रुक गया है। वन विभाग की ओर से 200 हेक्टेयर भूमि में देवदार, बान सहित अन्य प्रजातियों के पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन मौसम की बेरुखी के चलते जंगलों में नए पौधों को रोपने का काम रुक गया है। अब भी किसानों और बागवानों के साथ हरियाली रोपने के लिए वन विभाग को बारिश का इंतजार है। नमी होने पर ही हरियाली रोपी जा सकेगी।
विज्ञापन

वन विभाग ने 1833 हेक्टेयर जमीन में नए पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था। समर सीजन के लिए विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। कुल्लू, पार्वती, बंजार सहित अन्य फोरेस्ट डिविजन में वन विभाग की ओर से वर्ष 2023 के समर सीजन में 1489 हेक्टेयर वन भूमि में हरियाली रोपी गई। इसके बाद नवंबर 2023 में फिर से 150 हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। लेकिन दिसंबर से लगातार सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। अब 200 हेक्टेयर में नए पौधे रोपने का काम बाकी है जिसके लिए मौसम भी साथ नहीं दे रहा है। वन विभाग की ओर से जंगलों को हरा-भरा बनाने के लिए हर साल नए पौधे रोपे जाते हैं। जंगल में जिस स्थान पर पौधे लगाए जाते हैं, वहां पर बाड़बंदी की जाती है। पशुओं से नए पौधों को बचाने के लिए यह बाड़बंदी जरूरी होती है।
वन विभाग अरण्यपाल वसु कौशल ने कहा कि नए पौधे रोपने के लिए विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लिया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए आगे आएं। जंगल और खाली जगह अधिक से अधिक पौधरोपण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें