फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोपा में तीन देवताओं का भव्य मिलन

Thu, 20 Nov 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज के रोपा में देवता श्री नगा सुचैहण और कोशू नरायण बनाऊगी देव मिलन करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के देवता कशु नारायण इन दिनों हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकले हैं। देवता वीरवार को रोपा गांव पहुंचे। देवता का ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत देवता का कशु नारायण का सुचैहण के देवता नाग और और रोपा के देवता नारायण के साथ देव मिलन हुआ। इस देव मिलन की रस्म को देखने के लिए श्रद्धालुओं की रोपा में हुजूम उमड़ा। देवता कशु नारायण के साथ इन दोनों देवताओं का मिलन पहली बार हुआ है। इस रस्म को देव नियमों और विधि-विधान से निभाया गया। देवता के कारदार मोहन लाल ने कहा कि देवता कशु नारायण बनाऊगी स्थित अपने देवालय से हारियान क्षेत्र के दौरे पर निकले हैं। देवता गत 16 नवंबर को मंदिर से निकले हैं। 17 नवंबर को तुुंग गांव से ठियाऊगी पहुंचे थे। 18 को ठियाऊगी से पटैहिला पहुंचे और 20 नवंबर को देवता पटैहिला से रोपा गांव पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें