गड़सा घाटी के शीश में माता भागा सिद् और देवता जमलू देवलूओ के साथ।-संवाद
कुल्लू। नरोगी की माता भागासिद्ध और देवता जमलू का गड़सा घाटी के सीस गांव में भव्य देवमिलन हुआ। बुधवार देर शाम माता भागासिद्ध लाव-लश्कर के साथ सीस गांव में पहुंचीं।
माता का ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद ढोल-नगाड़े और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच देवता जमलू और माता भागासिद्ध का भव्य देवमिलन हुआ। देवमिलन देखने के लिए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु उमड़े। माता के सीस गांव में आगमन को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने माता भागासिद्ध के साथ आए देवलुओं की खूब खातिरदारी की। गांव में उत्सव का माहौल बना रहा। संवाद