फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मंगल कलश यात्रा से श्रीराम कथा का भव्य आगाज

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में आयोजित ​दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित रामकथा में निकली यात्रा
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में पांच जून तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। आराध्य देवता भगवान रघुनाथ के मंदिर से पूर्वाह्न 11:30 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ढालपुर स्थित रथ मैदान में कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि महिलाओं की सहभागिता विशेष आकर्षण रही।
विज्ञापन

मंगल कलश यात्रा से पूर्व भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और कारदार दानवेंद्र सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में साध्वी गार्गी भारती, साध्वी सोनिया भारती, साध्वी श्वेता भारती और साध्वी विष्णु अर्चना भारती विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ 201 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया।
सनातन धर्म के जयघोषों और भगवान श्रीराम के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा रघुनाथ मंदिर से सुल्तानपुर, सरवरी और लोअर ढालपुर होते हुए रथ मैदान स्थित कथा स्थल तक पहुंची।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में 30 मई से पांच जून तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के स्वामी धीरानंद ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरूकता के उद्देश्य से संस्थान देश-विदेश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर करीब 2000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा का वाचन साध्वी गरिमा भारती की ओर से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें