फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रभावितों का दर्द जानने मनाली पहुंचे राज्यपाल

Fri, 03 Oct 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते महामहिम राज्यपाल ​शिव प्रताप शुक्ला।-संवाद
विज्ञापन
रायसन से मनाली तक आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, अफसरों से ली नुकसान की जानकारी
विज्ञापन

आज मनु की नगरी में ही रुकेंगे शिव प्रताप शुक्त, सुबह शिमला के लिए होंगे रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रायसन से मनाली तक आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द जाना। उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से जिले में हुए नुकसान की जानकारी ली।
राज्यपाल शुक्रवार दोपहर को मनाली पहुंचे। उन्होंने रायसन, 14 मील, बिंदु ढांक, चौरी बिहाल, आलूग्राउंड, नेहरुकुंड और सोलंग गांव सहित कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया। हाईवे तीन के नुकसान को लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से जानकारी ली। शुक्रवार को वह मनाली में ही रुकेंगे। शनिवार सुबह उनका शिमला जाने का कार्यक्रम है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश, एसपी कुल्लू सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



एकता और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण है कुल्लू दशहरा : शुक्ल
कुल्लू। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे उत्सवों के दौरान स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देनी चाहिए। मंच मिलने से न केवल उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी होगा। उन्हें तीन वर्षों से भगवान रघुनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। दशहरा उत्सव एकता और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण है। हजारों युवा जब भगवान रघुनाथ के रथ को खींचते हैं, वह दृश्य अत्यंत दिव्य और आलौकिक लगता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। कई परिवारों ने घर और जमीन खो दी है। उन्होंने पीएम मोदी को भी धर्मशाला दौरे के दौरान स्थिति से अवगत करवाया है। शुक्ल ने नशामुक्त हिमाचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल को नशे के चंगुल से बचाना है तो इसे जड़ से उखाड़ना होगा। इस दौरान राज्यपाल की पत्नी जानकी शुक्ला, दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें