फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीसी का गठन करे सरकार, वरना आंदोलन होगा : महासंघ

Sun, 04 Jan 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर्स महासंघ की बैठक में समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

करुणामूलक सहित एचआरटीसी पेंशनरों के मसलों पर भी मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की मासिक बैठक रविवार को प्रधान एनके हांडा की अध्यक्षता में हुई। शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने शिरकत की।
इस दौरान सचिव हरि सिंह नेगी, सचिव सुखदेव सिंह, नौमी राम, श्याम लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभी तक पेंशनरों की समस्या का समाधान करने के लिए जेसीसी का गठन नहीं किया गया है और न ही इसको लेकर किसी तरह के प्रयास किए गए हैं। सरकार पेंशनरों की मांगों को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में पेंशनरों के पास आंदोलन के सिवाय और कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे में संघ ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की है कि है कि जल्द जेसीसी का गठन कर बैठक बुलाई जाए ताकि पेंशनरों की समस्या का समाधान हो सके। इसके अलावा करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरी के लिए नियमों में संशोधन और लंबित पड़े मामलों का निपटारा कर नौकरी दी जाए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन से संबंधित समस्या को भी जल्द हल करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस दौरान शहरी निकाय के पेंशनरों का मसला भी उठाया और सरकार से इस मामले को भी हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय मामलों की पैरवी करते हुए उपयुक्त से आग्रह किया है कि वह एक बैठक बुलाकर पेंशनरों की समस्या का समाधान करें। सड़क, पानी, परिवहन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी प्रशासन और विभागों से उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें