फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वर्कशॉप के पास रात के अंधेरे में ठिकाने लगा दिया कचरा

Mon, 02 Jun 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के जरड़ भुट्ठी कलोनी में वर्कशॉप के समीप वाहन में लेकर आए कूड़ा फैकतें सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
कार से उतरकर कचरा फेंकते व्यक्ति की फुटेज सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

पंचायत क्षेत्र जरड़ भुट्टी काॅलोनी में लगाया गया है सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी

भुंतर (कुल्लू)। पंचायत क्षेत्र जरड़ भुट्टी काॅलोनी में सड़क के किनारे वाहन खड़ाकर कचरा फेंकते कुछ लोग सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। यह कैमरा पंचायत ने मुख्य सड़क के किनारे स्थापित किया है। इसमें रात के समय में एक कार रुकती नजर आ रही है। इसके बाद पिछली खिड़की से कोई उतरता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

इसने काफी मात्रा में कचरा निकाला और सड़क के किनारे फेंक दिया। इसके बाद कार लेकर रवाना हो गए। यह घटना मुख्य सड़क में वर्कशॉप के पास की है। पंचायत ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। पंचायत प्रधान हर्षा ठाकुर ने कहा कि इस तरह कचरा फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से हाल ही में सफाई अभियान चलाया था और कचरा साफ किया था, लेकिन इस तरह के असामाजिक तत्व क्षेत्र में फिर से गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे में पंचायत की ओर से वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपी जा रही है, ताकि कचरा फैलाने वाले की पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें