न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के देवता लक्ष्मी नारायण मेला मैदान रैला में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता फाइनल स्नोर वैली टकोली और चैहणी के बीच खेला जाएगा।
दोनों टीमों ने करीब एक माह चली प्रतियोगिता में मैदान पर बेहतर प्रदर्शन किया और फाइनल में प्रवेश किया है। अब दोनों टीमों की नजरें विजेता की ट्रॉफी पर हैं। 17 फरवरी को नमो क्रिकेट लीग की विजेता टीम मिलेगी। फाइनल में ब्लॉक कांग्रेस बंजार के पूर्व अध्यक्ष तेजा सिंह मुख्यातिथि होंगे। संवाद