फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईटीआई शमशी-एक और सैंज के बीच होगा कबड्डी का फाइनल

Mon, 07 Apr 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
आईटीआई शमशी में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते प्रधानाचार्य सुनील
विज्ञापन
सेमीफाइनल में शमशी-एक ने सरकोटी और सैंज ने आईटीआई कुल्लू को हराया
विज्ञापन

शमशी में तीन दिवसीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में छात्र वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई है। सात से नौ अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीआई के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन

17वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता संस्थान के ही मैदान में हो रही है। पहले दिन की शुरुआत कबड्डी मैच से हुई। आईटीआई सैंज ने पतलीकूहल को 47-40 से हराया।
दूसरे मैच में आईटीआई सरकोटी ने बंजार को 35-29 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरे मैच में आईटीआई निरमंड ने कुल्लू को 38-27 से पराजित किया। चौथा मुकाबला आईटीआई शमशी-एक ने शमशी-दो को हराकर जीता। पहले सेमीफाइनल में आईटीआई शमशी-एक ने आईटीआई सरकोटी को हराया और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आईटीआई सैंज ने आईटीआई कुल्लू को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। अब कबड्डी का फाइनल आईटीआई शमशी-एक और आईटीआई सैंज के बीच नौ अप्रैल को खेला जाएगा। इस मौके पर आईटीआई संस्थान कुल्लू के प्रधानाचार्य अभिषेक ठाकुर, आईटीआई सैंज के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ और प्रेस सचिव भीष्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें