फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति की यशस्वी ने चमकाया जिले का नाम

Wed, 29 Oct 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति की यशस्वी, जो राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। स्वयं
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति की गोंधला पंचायत की होनहार बेटी यशस्वी ने जिले का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला की छात्रा यशस्वी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।
विज्ञापन

यशस्वी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा और शिक्षा उपनिदेशक रमेश लाल ने यशस्वी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। वहीं यशस्वी के पिता थोरंग गांव निवासी सुंदर लाल और माता सुदर्शना ने भी बेटी के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन के बाद खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें