फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड पर मेहमानों के जोश ने सर्द फिजाओं में भरे खुशियों के रंग

Mon, 02 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों में उमड़ी सैलानियों की भीड़, तीन दिन में कुल्लू-मनाली पहुंचे 60,000 सैलानी
विज्ञापन

होमस्टे पैक, बड़े और छोटे होटलों की ऑक्यूपेंसी बढ़ी, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले
कारोबार ने पकड़ी गति, जलोड़ी दर्रा से मणिकर्ण और मनाली में आए 11,032 पर्यटक वाहन
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जून शुरू होते ही कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली है। मेहमानों के जोश ने जिले की सर्द फिजाओं ने खुशियों के रंग भर दिए हैं। इस वीकेंड में पिछले वीकेंड के मुकाबले 50 से 55 फीसदी सैलानी ज्यादा आए हैं।
तीन दिन में 60,000 से भी अधिक पर्यटक कुल्लू की वादियां निहारने पहुंचे हैं। इस दौरान जिले में 11,032 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया है।
जिले के बड़े होटलों की 80 से 90 फीसदी, छोटे होटलों की 50 से 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। होमस्टे पैक हैं। यौवन पर पहुंचे पर्यटन कारोबार से घाटी के पर्यटन स्थलों में जाम लग रहा है। बंजार में हाईवे-305, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग के साथ मनाली में भी जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। इन जगह पर एक से तीन घंटे तक लंबा जाम लगने से आम लोगों और सैलानियों को परेशानी हो रही है। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश, लीला प्रकाश, बलदेव राज, विजय सूद और प्रीतम सिंह ने कहा कि इस वीकेंड में बड़ी संख्या में सैलानी ठंडी वादियों में घूमने पहुंचे हैं। मई के मुकाबले जून के पहले दिन ही पर्यटकों की संख्या दोगुना से भी अधिक रही है।
विज्ञापन


इन पर्यटन स्थलों में रही रौनक
जिले के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की रौनक देखने को मिली। रघुपुरगढ़, जलोड़ी दर्रा, सोझा, जिभी, सरयोलसर, तीर्थन वैली, मणिकर्ण, कसोल, मनाली, हिडिंबा माता, सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा,मढ़ी, कोकसर, सिस्सू, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, दारचा, शिंकुला दर्रा और बारालाचा में बड़ी संख्या में सैलानी ठंडी वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन में मनाली आए 6,800 पर्यटक वाहन
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर के अनुसार तीन दिन में करीब 6,800 पर्यटक वाहन पहुंचे है। पार्वती घाटी में 2,732 और बंजार घाटी में करीब 1500 पर्यटक वाहन आए हैं। मई के मुकाबले पर्यटन 50 से 55 फीसदी बढ़ा है। मणिकर्ण में साडा बैरियर में 30 मई को 855, 31 मई को 988 और एक जून को 889 पर्यटक वाहनों का प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें