फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बुजुर्ग बोले, मतदान लोकतंत्र की बड़ी ताकत

विज्ञापन
कुल्लू में बुजुर्ग महिला मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायती राज चुनाव में जिले के बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिले में 60 से 99 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं से हर चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और विकास के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। जिले में बुजुर्ग कहीं लाठी के सहारे मतदान करने पहुंचे तो किसी को हाथ से पकड़कर केंद्र तक लाया गया।
...
मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। गांव के विकास और बेहतर भविष्य के लिए मतदान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

-लाल चंद 87 वर्ष, ढुंगरी
...
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की अहम भूमिका होती है। युवाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक रहना और हर चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अपनी पंचायत के विकास को मतदान करना जरूरी है।
-वीरवर ठाकुर 99 वर्ष, बंजार
...
मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। लोगों को निस्वार्थ भाव से अपने क्षेत्र और गांव के विकास के लिए मतदान करना चाहिए। अपने फर्ज को निभाने के लिए उम्र के इस पड़ाव में भी मतदान करने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

-हरफी राम ठाकुर 96 वर्ष, बनोगी
.....
मैंने हमेशा हर चुनाव में मतदान किया है और आगे भी करता रहूंगा। मतदान से ही जनता अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति को मतदान से दूर नहीं रहना चाहिए।
-राम चंदी, 90 वर्ष, छुरला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें