फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू से कुल्लू में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लगाए गए कर्फ्यू का असर पहले दिन जिला कुल्लू के बाजारों में देखने को मिला है। लोगों ने बाजार आने से किनारा कर दिया है। बाजार में शुक्रवार सुबह गिने-चुने लोग ही नजर आए और अधिकतर दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

कर्फ्यू का पालन करने के लिए पुलिस जगह-जगह पर तैनात रही। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते रहे। पुलिस ने बाजार में गश्त के साथ बसों, सब्जी मंडियों में सवारियों की चेकिंग की। लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाले ढालपुर चौक के साथ जिले के बस अड्डों, मनाली के माल रोड सहित कई जगहों पर दिनभर सन्नाटा देखने को मिला। इस दौरान पुलिस ने शमशी में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर एक दुकान के मालिक पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया है। हालांकि जिले में सब्जी, राशन व दवा के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रही। लेकिन यहां भी लोग पूरी सावधानी के साथ सामान लेने के लिए पहुंचे। जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ अखाड़ा बाजार, मनाली, सैंज, बंजार, भुंतर, पतलीकूहल के बाजारों में पहले की तरह लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। शहर में लोगों की चहल-पहल कम होने से निगम के साथ निजी बसों को सवारियां भी नहीं मिल पाई और कई बसें एक दो सवारियों के साथ दौड़ती रही। कोरोना कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी भी फिल्ड में नजर आए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर शमशी में एक दुकानदार का चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है। कर्फ्यू होने के बावजूद दुकान को खोला गया था। उन्होंने कहा कि बाकी पूरे जिले में कर्फ्यू का असर देखने को मिला और अमूमन सभी बाजार बंद रहे।
अतिरिक्त पुलिस जवान किए तैनात
कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए शुक्रवार को पंडोह स्थित बटालियन से भी करीब दो दर्जन पुलिस के जवान कुल्लू पहुंचे। ये जवान नाके साथ कर्फ्यू में गश्त करेंगे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का सही पालन करने के लिए बटालियन से अतिरिक्त महिला व पुरुष जवान कुल्लू पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें