फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनार के फूलों को कीटों से बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू की लोअर बेल्ट में अनार के बगीचे फूलों से लहलहा रहे हैं। कुछ साल से अनार की पैदावार जिले में बड़े पैमाने पर हो रही है। ऐसे में अनार से बागवानो की आर्थिकी भी काफी मजबूत हो रही है। इन दिनों अनार के पौधों पर भरपूर फूल भी खिल रहे हैं। फसल की देखरेख के लिए बागवान अपने बगीचों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के चलते समय पर कार्य न होने से किसान थोड़ा चिंतित नजर आ रहे हैं। बागवानी विभाग ने बागवानों को सलाह दी है कि समय पर अनार के फूलों को कीट-पतंगों से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करें। इस अवस्था में कीट फूलों के अंदर बैठ कर विकसित होते हैं। बाद में फल को भीतर से खाकर कई जगहों पर छेद कर इसे नुकसान पहुंचाते हैं। लिहाजा बागवानों को उद्यान विभाग के विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार पौधों पर कीट नियंत्रण के लिए छिड़काव करना अति आवश्यक है। अनार उत्पादक ज्ञान ठाकुर, अमित ठाकुर, केहर सिंह, सुनू राम और दुनी चंद तथा अर्जुन महंत आदि ने कहा कि इन दिनों बगीचों में अनार की भरपूर फ्लावरिंग हो रही है। इस अवस्था में कीट का हमला भी फूलों के परागण के अंदर होता है। इसके निदान के लिए विभाग की ओर से अनुमोदित दवा का छिड़काव करना जरूरी है। बागवानी अनुसंधान केंद्र सेऊबाग के प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह ने कहा कि अनार के फूलों के अंदर कीट हमला कर देते है। बाद में कीट विकसित होकर फल को नुकसान पहुंचाते हैं। बागवानों को कीट से निजात पाने के लिए साइपरमैथरीन दवा 100 मिली 200 लीटर पानी में घोकर छिड़काव करना चाहिए। बार-बार एक ही कीटनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लेनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें