उपनिदेशक की अगुवाई में टीम ने किया नग्गर स्कूल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में शिक्षा विभाग की टीम औचक निरीक्षण किया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार की अगुवाई में टीम ने मंगलवार को विद्यालय परिसर, कक्षा, प्रयोगशाला, शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था जांची। प्रयोगशालाओं में पुस्तकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों में बौद्धिक ज्ञान, पढ़ने और सीखने की क्षमता का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में उपनिदेशक के अलावा धीरज सागर और वंदना, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी आदि भी शामिल रहे।
उपनिदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि निरीक्षण टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक, भौतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाईं। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन व्यवस्था, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था अनुशासित रही। विद्यालय का खेल मैदान साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय परिसर, शौचालयों एवं पेयजल स्थलों पर स्वच्छता एवं सैनिटेशन की स्थिति बेहतर पाई गई। निरीक्षण अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विषय-ज्ञान और उत्तर देने की शैली उत्कृष्ट रही। संवाद