फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रद्धालुओं के लिए आज बंद होंगे बिजली महादेव मंदिर के कपाट

Sun, 14 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने तक नहीं कर सकेंगे दर्शन, मंदिर परिसर में प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

पूजा-पाठ भी नहीं होगा, अब अगले साल 15 मार्च को खुलेंगे मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले के अधिष्ठाता बिजली महादेव के दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालुओं को अगले तीन महीने तक इंतजार करना होगा। बिजली महादेव मंदिर के कपाट 15 दिसंबर से देवविधि से बंद हो जाएंगे। इसके बाद मंदिर के कपाट अगले साल 15 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान बिजली महादेव मंदिर में पूरी तरह से सन्नाटा रहेगा। मंदिर में पूजा-पाठ भी बंद रहेगा। कपाट बंद होने के दौरान मंदिर परिसर में प्रवेश पर मनाही रहेगी। मंदिर में कपाट के दौरान श्रद्धालुओं से न आने की अपील भी की गई है। तीन महीने तक मंदिर में कपाट की परंपरा का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है। गौर रहे कि बिजली महादेव के दर्शनों के लिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर दिन भोले बाबा की दर्शनों के लिए श्रद्धालु आते हैं। कुल्लू जिले के साथ देशभर के श्रद्धालुओं में बिजली महादेव के प्रति गहरी आस्था है। बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि देव परंपरा में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए बिजली महादेव मंदिर में कपाट से संबंधित जानकारी के जगह-जगह बोर्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से 15 मार्च तक बिजली महादेव मंदिर में कपाट रहता है। मंदिर में प्रवेश पूर्णतया बंद रहता है। सभी श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि देव नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें