फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सरस्वती विद्या मंदिर में नवाजे मेधावी

Sun, 14 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा सम्मानित
विज्ञापन


स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में उच्च एवं उच्चत्तर स्तर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में धर्म सिंह ठाकुर अधिकृत सदस्य (हिमाचल शिक्षा समिति) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने की। छात्रों ने देशभक्ति, संस्कार एवं सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोविंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता धर्म सिंह ठाकुर ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें