फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बदहाल नगलाड़ी-शरची सड़क ने बढ़ाई दिक्कत

Sun, 15 Jun 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- बशेहरी के पास धक्का मारकर निकालने पड़ रहे वाहन
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहाल से तीर्थन घाटी में आने वाले पर्यटक भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की नगलाड़ी-शरची सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क से तीर्थन घाटी के कोशूनाली, बशेहरी, बंदल, बसारी, तलीहार, शरची, जमाला आदि गांव जुड़े हैं, लेकिन गड्ढों के चलते स्थानीय लोगों के साथ तीर्थन घाटी में आने वाले पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की लोक निर्माण विभाग और प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


सड़क की बदहाली का आलम यह है कि बशेहरी के पास तो सड़क में वाहनों को धक्का देकर आगे निकालना पड़ रहा है। पर्यटन की दृष्टि यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन खस्ताहाल सड़क पर एक बार आने के बाद पर्यटक तौबा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटन कारोबारियों में भी सड़क की खस्ता हालत को लेकर निराशा है। स्थानीय निवासी एवं पर्यटन कारोबारी उदय शर्मा, संजय शर्मा, जीवन लाल, चमन लाल, गुमत राम का कहना है कि पिछले दिनों जब सीएम ने तीर्थन घाटी का दौरा किया तो सड़क में काफी सुधार हुआ था। अब सड़क बशेहरी के पास फिर से खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेब का सीजन भी शुरू हो जाएगा, ऐसे में खस्ताहाल सड़कों पर कैसे बागवान अपने उत्पादों को ले जा पाएंगे। लोक निर्माण विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द सड़क को दुरुस्त कर जनता को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के सहायक अभियंता कीर्तिमान ठाकुर ने कहा कि मशीनरी भेजकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें