फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बच्चों को डायरिया से बचाने का अभियान चलाएगा विभाग

Thu, 01 May 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगी दवाई और ओआरएस
विज्ञापन

जिले में 30 जून तक चलेगा डायरिया के रोकथाम के लिए अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया और दस्त की चपेट में आने से बचाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग घर-द्वार बच्चों को ओरआरएस और जिंक की दवा उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को दवा बच्चों तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया है। जिले के हजारों बच्चों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य 30 जून तक रखा है।
स्वास्थ्य विभाग ने पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, निरमंड और आनी और कुल्लू शहर के 11 वार्डों में बच्चों को चिह्नित किया है, जिन्हें एक मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर जल जनित रोगों से बचाना है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आशा कार्यकर्ता तय शेड्यूल के अनुसार पांचों स्वास्थ्य खंडों के गांवों तक पहुंच बनाकर दवा और ओआरएस वितरित करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि विभाग शून्य से पांच साल के बच्चों को डायरिया की चपेट में आने से बचाएगा। डायरिया के मुख्य लक्षणों में बार-बार पतला मल त्याग, पेट में दर्द और ऐंठन, मतली और उल्टी शामिल हैं। कुछ मामलों में बुखार और मल में रक्त भी हो सकता है। डायरिया और डिहाइड्रेशन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कम पेशाब, सुस्ती, बहुत अधिक प्यास और शुष्क मुंह जैसे लक्षण हो सकते हैं। कहा कि इनसे बचाने के लिए विभाग डायरिया रोकथाम के लिए जिंक टेबलेट और ओआरएस वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें