फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यापार मंडल की चेतावनी पर घुटनों के बल आया विभाग

Tue, 09 Dec 2025 04:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज में सड़क की बहाली का कार्य करते हुए जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
खबर का असर:
विज्ञापन

सैंज में सड़क बहाली का कार्य शुरू, जल्द बहाल होगी सौ मीटर सड़क
व्यापार मंडल ने दिया अल्टीमेटम, मंगल को प्रदर्शन की चेतावनी दी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। मुख्य बाजार सैंज में सौ मीटर सड़क को बहाल करने के लिए व्यापार मंडल की चेतावनी के बाद लोक निर्माण विभाग घुटनों के बल पर आ गया है। विभाग ने सड़क की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले बार-बार आग्रह करने के बाद भी विभाग इस सड़क को बहाल नहीं कर पा रहा था। ऐसे में अब तंग आकर व्यापार मंडल ने लोक निर्माण विभाग को आखिरी अल्टीमेटम जारी कर चेतावनी दी थी कि सोमवार को यदि विभाग ने सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं किया तो मंगलवार को प्रर्दशन किया जाएगा।
बरसात में आई बाढ़ के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। करीब सौ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से जहां दुकानदारों को नुकसान हो रहा था वहीं जनता को भी काफी परेशानी हो रही थी। सैंज के व्यापार मंडल की ओर से उठाए गए इस मसले को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

क्या बोला व्यापार मंडल
व्यापार मंडल सैंज के प्रधान झावे राम ठाकुर, महासचिव लीलाधर चौहान, वरिष्ठ उपाध्याय कमल देव, उपाध्यक्ष वीना, सचिव रेनू, कोषाध्यक्ष वुद्धि सिंह ठाकुर, गुमत राम, निधि सिह, विक्की, खेमराज सोनी, वबलू, गायत्री देवी और मीडिया प्रभारी दिवान नेगी का कहना है कि यदि पहले ही समय पर सड़क का निर्माण कर दिया जाता तो उन्हें आर्थिक नुकसान न झेलना पड़ता। उन्होंने कहा कि अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कार्य को कितनी तेजी और मजबूती के साथ पूरा किया जाता है। अध्यक्ष झावे राम ठाकुर ने कहा कि भले ही निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई है लेकिन अब काम शुरू होना राहत की बात है।
विज्ञापन

अब नहीं होगा प्रदर्शन
झावे राम ने कहा कि व्यापार मंडल ने सड़क बहाली का कार्य शुरू न होने को लेकर जो मंगलवार को प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया था। इसे अब स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने विभाग से अपील की है कि इस कार्य को गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जाए और कार्य तेजी से करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें