फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने दांधार पहुंचे देवता शांगड़ी

विज्ञापन
दांधार गांव में एक शादी समारोह में पहुंचे देवता शांगडी नाग। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। बैसाख महीने में शादी विवाह का दौर भी चल रहा है। जिला कुल्लू में शादी विवाह में देवी-देवताओं को भी बुलाया जाता है। रघुपुर घाटी की फनौटी पंचायत के दांधार गांव में चल रही एक शादी में देवता शांगड़ी नाग बलेहड़ भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। देवता पूरे लाव लश्कर के साथ शनिवार शाम को दांधार गांव पहुंचे।
विज्ञापन

देवता यहां तीन दिनों तक रुकेंगे। शादी में पहुंचे देवता का परिवार ने देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया। देवता के कारकून दौलत चौहान और सनी कुमार ने कहा कि देवता को देवेंद्र कुमार ने अपनी शादी के लिए निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा कि शादी में देवता शांगडी नाग दूल्हा दुल्हन और पूरे परिवार को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें