फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्ची डालकर किशोरी बने बनाला वार्ड के सदस्य

विज्ञापन
किशोरी लाल चुने गए बनाला वार्ड के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने की प्रक्रिया जारी है। रघुपुर घाटी की फनौटी पंचायत के बनाला वार्ड में रविवार को किशोरी लाल ठाकुर को पर्ची से वार्ड सदस्य बनाया गया। बनाला गांव में डोहाड़, घुहाटन, धार और बनाला गांव के लोगों ने संयुक्त बैठक की। इसमें वार्ड सदस्य के लिए किशोरी लाल ठाकुर, धर्म सिंह और रमेश ने दावेदारी जताई।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने बैठक में भाग लेते हुए सर्व सहमति से वार्ड सदस्य का चुनाव करने का विचार विमर्श किया। करीब 1 घंटे तक चली चर्चा के बाद सहमति से तीनों दावेदारों ने पर्ची के माध्यम से वार्ड सदस्य का चुनाव करने का निर्णय लिया। इसमें किशोरी लाल ठाकुर को पर्ची के माध्यम से बनाला वार्ड सदस्य मनोनीत किया गया। ग्रामीण बेली राम, डेव राम, पूर्व पंच हंसराज, डोला राम आदि ने कहा कि सभी लोगों की सहमति से वार्ड सदस्य का निर्वाचन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें