कुल्ल। जिले के उपमंडल बंजार के देवता महर्षि विभांडक सोझा ने मंगलवार को धार्मिक एवं तीर्थस्थल रुद्रनाग में शाही स्नान किया है। 12 वर्ष के बाद देवता के आदेश पर हुई इस तीर्थयात्रा के दौरान महर्षि विभांडक ने शक्तियां भी अर्जित की हैं। देवता के साथ कारकूनों और श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया है। देवता 24 अगस्त को पार्वती घाटी के अंतिम गांव नकथान में रुके थे। देवता का रथ शाम को वापस धार्मिक नगरी मणिकर्ण पहुंचा। यहां से देवालय के लिए रवाना होंगे।
सितंबर के पहले सप्ताह तक देवता अपने देवालय सोझा पहुंच जाएंगे। देवता 19 अगस्त को देवालय से रवाना हुए थे और रुद्रनाग तक करीब 100 किमी पैदल सफर किया। कारदार टेक सिंह, राजेंद्र प्रकाश, निहाल भंडारी ने कहा कि देवता ने स्नान के साथ शक्तियां अर्जित की हैं। कहा कि देवता मणिकर्ण में पहुंच गए हैं और अब यहां देवरथ श्रद्धालुओं के यहां रुकते-रुकते देवालय लौटेगा। संवाद