फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता गुग्गा जाहर पीर ने मनाली में की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रक्षाबंधन से विभिन्न स्थानों पर गुग्गा जाहर पीर की परिक्रमा जारी है। वीरवार को गड़सा घाटी के गुग्गा जाहर पीर मनाली पहुंचे। देवता के पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

गुग्गा जाहर पीर की यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्थानों से होकर गुजर रही है। देवता के साथ चल रहे श्रद्धालु और पुजारी जगह-जगह पहुंचकर लोगों को देवता का आशीर्वाद दे रहे हैं। देवता के मनाली पहुंचने पर भी स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। देवता के पुजारी पूर्णचंद ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन से गुग्गा जाहर पीर की ऐतिहासिक परिक्रमा शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें