फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता बिजली महादेव ने की जिया गांव की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता बिजली महादेव ने की जिया गांव की परिक्रमा
विज्ञापन

महादेव के दर्शन के लिए दिनभर लगा रहा तांता
बिरशू मेले में महिलाओं ने किया लालड़ी नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता बिजली महादेव ने बुधवार को वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के बीच जिया गांव की परिक्रमा की। इस दौरान माहौल देवमयी हो गया। महादेव के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके साथ ही महिलाओं ने लालड़ी नृत्य भी किया।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार सुबह देवता की जिया स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद देवता लाव-लश्कर के साथ परिक्रमा के लिए गांव में निकले। परिक्रमा के माध्यम से देवता ने जिया गांव के लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। परिक्रमा के बाद देवता जिया मंदिर के पास पहुंचे। देवखेल और देवनृत्य देखने के लिए यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद गांव की महिलाएं पट्ट और धाठू में सजकर मंदिर प्रांगण में पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने लालड़ी नृत्य किया, जो सबके आकर्षण का केंद्र रहा। गौर रहे कि जिया गांव में देवता बिजली महादेव की उपस्थिति से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वीरवार में जिया गांव में चल रहे तीन दिवसीय बिरशू मेले का समापन होगा। जिया पंचायत के पूर्व प्रधान एवं ग्रामीण संजू पंडित ने कहा कि देवता बिजली महादेव के दर्शन के लिए भुंतर ही नहीं, साथ लगते क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें