फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंबा के चुराह के रमेश के रूप में हुई मृतक की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के मडग्रां से करीब दो किमी आगे गंडला के कुरयाला में मिले शव की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में मृतक की पहचान जिला चंबा की चुराह तहसील के गांव चरड़ा निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र डील राम के रूप में हुई है। सीएमओ केलांग डॉ. मनोज कुमार गांधी ने बताया कि पोस्टमार्टम में युवक के सिर पर चोट लगने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

पांच जुलाई को उदयपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुरयाला में सड़क के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि रमेश की मौत के कारणों के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ शुरू की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें