फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलबा तो हटाया नहीं, अब डंपिंग साइट बन रहा इलाका

Mon, 23 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
इनर अखाडा बाजार के लोग उपायुक्त से मिलते हुए। संवाद
विज्ञापन
इनर अखाड़ा बाजार के बाशिंदों ने डीसी अनुराग से मुलाकात कर उठाया मामला
विज्ञापन

लोग बोले- कई बार काटे उपायुक्त कार्यालय के चक्कर, समस्या जस की तस
छह माह बाद भी डंप है भूस्खलन का मलबा, अब मठ क्षेत्र में फेंका जा रहा कचरा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से डंप हुए मलबे को हटाने के लिए अभी भी कवायद शुरू नहीं हो पाई है। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। वे एक बार फिर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि इस समस्या का समाधान करने के लिए जल्द कार्य शुरू किया जाए। प्रिया, अंजू, पुष्पांजली, उर्वशी और राजीव सहित अन्य प्रभावितों ने कहा कि वे उपायुक्त कार्यालय के कई चक्कर काट चुके हैं लेकिन धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रिया, अंजू और पुष्पांजलि ने कहा कि उनकी कोई नहीं सुन रहा है। आपदा के दौरान से ही वे जिला प्रशासन और नेताओं के सामने गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। छह महीने बाद भी भूस्खलन से डंप मलबा वैसे ही पड़ा है। अब तो मठ क्षेत्र से भी कचरा फेंका जा रहा है। इससे यह क्षेत्र कचरे की डंपिंग में बदलने लगा है। क्षेत्र में कपड़े की बड़ी-बड़ी गांठें फेंकी गई हैं। यहां डंप मलबे को हटाना तो दूर, अब क्षेत्र कचरे की डंपिंग साइट बनने लगा है। मठ क्षेत्र में अभी तक भी निकासी नालियों की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे इनर अखाड़ा बाजार के घरों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि वे पहले भी उपायुक्त से कई बार मिल चुके हैं। अब नए उपायुक्त के रूप में अनुराग चंद्र शर्मा तैनात हुए हैं। उनके समक्ष भी यह समस्या रखी है। उम्मीद है कि धरातल पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि इसको लेकर प्रशासन गंभीर प्रयास करेगा।
विज्ञापन


भूस्खलन से हुई थी नौ लोगों की मौत
गौरतलब है कि इनर अखाड़ा बाजार में 3 और 4 सितंबर, 2025 को भूस्खलन से नौ लोगों की दबकर मौत हो गई थी। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। तब से लेकर क्षेत्र के लोग खतरे के साये में जीने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि जब थोड़ी सी बारिश होती है तो उन्हें क्षेत्र में भूस्खलन होने का खतरा सताता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें