उपायुक्त कुल्लू से सोमवार को सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला। प
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला। इस दौरान पेंशनरों ने गुलदस्ता भेंटकर और कुल्लवी टोपी पहनाकर उपायुक्त का स्वागत किया।
सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के माध्यम से सरकार तक रखते हैं। उम्मीद है कि उपायुक्त उनकी समस्याओं को बेहतर समझेंगे। उपायुक्त स्तर की समस्याओं का स्वयं निपटारा करने के बाद अन्य मांगों को सरकार के समक्ष भेजेंगे। इस दौरान सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव मोहर सिंह, कोषाध्यक्ष भादर चंद, प्रधान कुल्लू मंडल बिहारी लाल भारद्वाज, प्रधान भुंतर खंड योगराज शर्मा, गिरधारी लाल डोगरा, छीमे अंगमो, टीकम दासी, योगराज, ईश्वरी राम, अंबर देवी व महेंद्र डोगरा आदि मौजूद रहे। संवाद