फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिया बही, टूटे पेड़ के तने पर चलकर पार कर रहे नाला

Wed, 13 Aug 2025 11:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज घाटी के कटोल नाला को जान जो​खिम में डालकर पर करने को मजबूर ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
बागीशियाड़ी के कटोल नाला में बाढ़ आने से अपनी ही पंचायत से टूट गया ग्रामीणों का संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिला की सैंज घाटी के लोगों की परेशानियां इस बरसात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विगत 25 जून से क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और बाढ़ से नुकसान हो रहा है। सोमवार को हुई तेज बारिश से दुर्गम ग्राम पंचायत गाडापारली के गांव बागीशियाड़ी का संपर्क अपनी ही पंचायत से टूट गया है। कटोल नाला पर बनी पुलिया बह गई है, जिससे ग्रामीणों का आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बागीशियाड़ी गांव के ग्रामीणों को आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए टूटकर नाले में गिरे पेड़ के तने पर चलकर आर-पार जाना पड़ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रामीणों को नाला जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ रहा है। ग्रामीण ठाकुर दत्त, प्रताप, नारायण, शिवू, दिलू ने कहा कि विगत सोमवार को हुई बारिश से कटोल नाला पर बनी पुलिया बह गई है। ऐसे में गांव का संपर्क अपनी ही पंचायत से कट गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन और खंड विकास अधिकारी बंजार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें