फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ज्येष्ठा और धाऊगी वार्ड में मुकाबला हुआ दिलचस्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिला परिषद (जिप) चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपाइयों की बगावत से बंजार विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ गया है। ज्येष्ठा वार्ड से विभा सिंह और धाऊगी वार्ड से ओमप्रकाश ठाकुर बागी ही मैदान में उतरे हैं। दोनों सीटों पर बगावत ने त्रिकोणीय मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
विज्ञापन

धाऊगी वार्ड से ओमप्रकाश ठाकुर पूर्व में भाजपा बंजार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। विभा सिंह पूर्व में धाऊगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। वह मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की बहू हैं। इस बार वह ज्येष्ठा वार्ड से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। ऐसे में धाऊगी और ज्येष्ठा वार्डों का गणित उलझ गया है। मतदाताओं में त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें