फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव रोपवे का रास्ता साफ कंपनी ने जमा करवाए पांच करोड़ रुपये

Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीशंकर
विज्ञापन

कुल्लू। बहुचर्चित बिजली महादेव रोप-वे निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। रोप-वे निर्माण एजेंसी ने एफसीए क्लीयरेंस की लेने के साथ-साथ अब प्रोजेक्ट निर्माण की जद में आने वाले पेड़-पौधों की कीमत सहित अन्य देय राशि भी सरकार को जमा कर दी है।
इसके चलते अब फाइलन अप्रूवल मिलते ही काम करने की तैयारी है। रोप-वे निर्माण एजेंसी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने रोप-वे निर्माण की जद में आने वाले पेड़-पौधों सहित अन्य देय 5 करोड़ रुपये की राशि जमा कर दी है।
विज्ञापन

जिसमें पेड़-पौधों की ही कीमत 4 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये शामिल है। इसके अलावा एनपीबी की वेल्यू के धन को भी ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में अब निर्माण शुरू करने के लिए फाइनल अप्रूवल मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोपवे निर्माण एजेंसी ने ब्यास नदी के तट मौहल में निर्माण से संबंधित मशीनरियां भी पहुंचा दी हैं, जिसके चलते अब कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस रोपवे का बेस मौहल के पास होगा उसके बाद यहां से बिजली महादेव की पहाड़ी के लिए रोप-वे लगेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें