फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेयजल योजना के लिए लगा 220 केवी का ट्रांसफार्मर, हल होगी पानी की समस्या

Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के रैला गांव में पेयजल की किल्लत से लोगों को निजात मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

उठाऊ पेयजल योजना के लिए बिजली बोर्ड ने 220 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। गौर रहे कि जल शक्ति विभाग ने रैला गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया है।
विज्ञापन

इसके बावजद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। रैला पंचायत के ग्रामीण झाबे राम, योगराज, जितेंद्र, यान सिंह, रमेश, महेंद्र सिंह, अभिषेक, उर्मिला देवी, कैलाश, टेक सिंह आदि ने ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए बोर्ड का आभार जताया। इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता मनमोहन सिंह चंदेल ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए 220 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। अब बिजली की दिक्कत नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें