कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में इस बार भी जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए कोचिंग कक्षाएं लगेंगी।
शिक्षक भवन एवं शिक्षक कल्याण समिति बच्चों को निशुल्क कोचिंग देगी। जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए जिलेभर के प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने वाले बच्चे भाग ले सकते हैं। टीचर होम कमेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक शेयर किया है। इसके माध्यम से बच्चे पंजीकरण कोचिंग के लिए कर सकते हैं।
शिक्षक भवन एवं शिक्षक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा और महासचिव रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में यानी 3 से 12 जनवरी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस दौरान खासकर गणित, हिंदी, अंग्रेजी और रिजनिंग विषयों में कोचिंग दी जाएगी। संवाद