फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कटराईं-नग्गर पुल सड़क धंसने से लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डंगा गिरने से संकरी हुई सड़क, हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज
विज्ञापन


पतलीकूहल (कुल्लू)। कटराईं से नग्गर पुल की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर डंगा गिरने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। इससे मार्ग अत्यंत संकरा हो गया है और यहां से वाहनों के साथ पैदल चलना भी जोखिमभरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
यह मार्ग कटराईं, पतलीकूहल और नग्गर क्षेत्र को जोड़ने के साथ-साथ जटेहड़ बिहाल व कॉलोनी क्षेत्र के स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की तुरंत मरम्मत करने की मांग की है। साथ ही ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर लगाने की भी अपील की गई है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामसिंह, सुरेंद्र, कमल, सुरेश, पवन, अमित, नेसराम, जोगिंदर, हीरालाल, मीनेराम, डाबे राम, सीमा और नीलम ने बताया कि सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले मानसून में स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें