फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संजीवनी बनकर बरसे मेघ, किसानों-बागवानों के चेहरे खिले

Sun, 15 Mar 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/सैंज। बारिश का इंतजार कर रहे जिले के किसान और बागवानों को राहत मिली है। रविवार दोपहर 1 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी है। इससे रबी की फसल को संजीवनी मिली है। इससे खासकर मटर, लहसुन, धनिया और सरसों की फसल को फायदा मिलेगा। करीब डेढ़ माह से जिले में सूखे जैसे हालत बन गए थे। अब किसान और बागवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं, सेब के लिए भी बारिश को वरदान माना जा रहा है। सेब के बगीचों में नमी न होने से बागवान न तो खाद और गोबर डाल रहे थे और न ही तौलिया बना रहे हैं। प्रगतिशील बागवान राकेश चौहान, सुरेंद्र, राधाकृष्ण, शेर सिंह, रंजीत, देवेंद्र, रजनीकांत, आनंद, उत्तम और भूपेंद्र चौहान ने बताया कि बारिश फसलों ओर बगीचे के लिए किसी संजीवनी का काम करेगी। वे बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि उपनिदेशक रितु गुप्ता ने कहा कि बारिश से कृषि को लाभ होगा। इस समय किसानों को बारिश की सख्त जरूरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें