फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राम कथा से राममय होगी भगवान रघुनाथ की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू जल्द ही राममय होने जा रही है। ऐतिहासिक रथ मैदान में रामकथा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 30 मई से 5 जून तक आयोजित होने वाली रामकथा के तहत 30 मई को भगवान रघुनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रचारक एवं प्रबंधक स्वामी धीरानंद तथा प्रमुख सेवादार कर्म चंद ठाकुर ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के उद्देश्य से रथ मैदान में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक साध्वी गरिमा भारती रामकथा का वाचन करेंगी। इसके अलावा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें