केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मानसून से पहले तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स ने मानसून तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों को इस संबंध में निर्देश दिए।
एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स ने कहा कि बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित एवं सुदृढ़ तैयारियां सुनिश्चित करना रहा। लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय एवं भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील जिले में समय पूर्व तैयारियां आवश्यक हैं। उन्होंने राहत शिविरों के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। मानसून अवधि के दौरान सभी विभाग पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान डीएसपी रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद