लाहौल-स्पीति के सगनम में आइस हाकी की रिहर्सल करते हुए।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पेलचीमद आइस हॉकी रिंक में चल रहे आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन भी बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
इस दिन भी कड़ाके की ठंड के बीच प्रशिक्षु सुबह 10 बजे ही रिंक में पहुंचे और अभ्यास शुरू किया। क्षेत्र में शनिवार सुबह केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रहा, उसके बाद भी बच्चों में जोश दिखाई दिया। शिविर में महिला कोच कैसंग डेकिद, कोच वीरेंद्र और जंगपो ने प्रशिक्षुओं को आइस हॉकी की तकनीक, स्केटिंग, संतुलन और खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। संवाद