फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

विज्ञापन
बंजार स्कूल में विद्या​र्थियों के साथ दोपहर का भोजन करते राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष डॉ. एस पी कत्
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल इन दिनों कुल्लू जिले के प्रवास पर हैं। दूसरे दिन राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने उपमंडल बंजार में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का स्वाद भी चखा। उन्होंने मिड-डे मील और स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी स्कूल प्रबंधन को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने इस दौरान आंगनबाडी केंद्रों की व्यवस्थाओं के सुधार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मिड-डे मील वर्कर से भी बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को लेकर फीडबैक लिया। इसके साथ ही व्यवस्था में खामियों को दूर करने के लिए भी उन्होंने स्कूल प्रबंधन से सुझाव लिए। वहीं विद्यार्थियों में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष को लेकर उत्साह देखने को मिला। इससे पहले जिला मुख्यालय कुल्लू के आसपास के स्कूलों में भी निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें