फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अलेउ के समीप नाली में गिरकर टेढ़ी हुई बस

Sun, 21 Sep 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अलेउ के समीप नाली में टेढ़ी हुई निजी बस। सोशल मीडिया
विज्ञापन
मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर अलेउ के समीप एक निजी बस रविवार को सड़क किनारे बनी नाली में लुढ़क कर टेढ़ी हो गई। गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

इस हादसे में किसी को कोई चोटें नहीं आई। हालांकि सड़क तंग होने से अक्सर ऐसे हादसे होते हैं। वामतट सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को पास लेने में भी दिक्कत हो रही है।
गौर रहे कि इन दिनों वामतट मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक है। भारी बारिश के बाद वामतट सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। खस्ताहाल सड़क पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल बस के नाले में लुढ़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें